बांका, दिसम्बर 31 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज के सीएसपी सेंटर पर ई केवाइसी का काम धीमी गति से चल रहा है। केवाईसी वगैर पेंशन रूकने के डर से पेंशन धारकों की प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को भीड़ उमड़ पड़ी। शीतलहर की परवाह किए बगैर जीवन की प्रमाणिकता देने दर्जनों बुजुर्ग ब्लाक पहुंचे। बताया कि सीएसपी का चक्कर लगाने से जब कोई फायदा नजर नहीं आया तो प्रखंड मुख्यालय पर आस लगाया। लेकिन प्रखंड मुख्यालय परिसर में केवाइसी का काम उपलब्ध नहीं है। जिससे आक्रोशित कई ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में ई-केवाईसी का काम सुचारू रूप से शुरू करने की मांग की। जिससे किसी भी बुजुर्गो को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारकों दिव्यांग एवं वृद्धजनों सहित अन्य को जीवन की प्रमाणीकरण करने शीतलहर भी थोड़ी देर के लिए थम गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.