बांका, मार्च 9 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हाट बाजार की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। सरकार द्वारा हाट परिसर से नियमित रूप से राजस्व वसूली किए जाने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। शौचालय, मूत्रालय, पक्के शेड, पर्याप्त रोशनी और बैठने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सब्जी विक्रेताओं से लेकर खरीदारों तक को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर तेज धूप और बारिश के समय सब्जी विक्रेता खुले आसमान के नीचे बैठकर अपना व्यवसाय करने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। स्थानीय दुकानदारों और बाजारवासियों का कहना है कि हाट बाजार परिसर में किसी प्रकार की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। बारिश शुरू होते ही सब्जी विक्र...