वाराणसी, सितम्बर 5 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। डॉ.शंभुनाथ सिंह का व्यक्तित्व एवं कृतित्व बहुआयामी है। वह भारतीय ज्ञान परंपरा के साहित्य साधक रहे। परंपरा और आधुनिक भावबोध के रचनाकार के रूप में वह सदैव याद किए जाएंगे। उक्त विचार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं ख्यात समीक्षक प्रो.श्रद्धानंद ने व्यक्त किए। वह नवगीत के प्रतिष्ठापक डॉ. शम्भुनाथ सिंह की 35 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति संध्या को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ.सिंह की ख्याति रचनात्मक तथा संगठनात्मक दृष्टि से हिंदी नवगीत के शलाका पुरुष के रूप में सर्वाधिक रही। उन्होंने नवगीत को ही नहीं अपितु संपूर्ण समकालीन हिंदी कविता को भी समृद्ध किया है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ गीतकार हीरालाल मिश्र 'मधुकर' ने कहा कि डॉ. शम्भुनाथ सिंह का व...