मधुबनी, अप्रैल 24 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। नगर निगम के वार्ड 39 स्थित शंभुआड़ में आयोजित तीन दिवसीय शिव प्रतिष्ठा उत्सव का समापन शुक्रवार को भक्ति और श्रद्धा के माहौल में हुआ। अंतिम दिन मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान के साथ देवाधिदेव महादेव के नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की गई। इससे पहले प्रतिमा का विशेष स्नान कराया गया और स्थापना के बाद घृत, मधु और दूध से अभिषेक किया गया। इसके बाद शिवलिंग का श्रृंगार कर आरती की गई और आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खोल दिए गए। यह धार्मिक अनुष्ठान संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के वेद विभागाध्यक्ष डा. ध्रुव कुमार मिश्र के आचार्यत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पंडित त्रिपुरारी ठाकुर, प्रसन्न कुमार झा, अमित कुमार और मंगनू झा का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- महादेव के नर्मदेश्वर लिंग का विधि विधान से हुआ अधिवास पूजन इस अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.