शंटिंग मेला में रेलकर्मियों की सक्रिय भागीदारी, सुरक्षित परिचालन पर दिया गया जोर
मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेलवे परिचालन को सुरक्षित, सुचारु और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जमालपुर स्टेशन के यार्ड परिसर में शंटिंग मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शंटिंग कार्यों से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं, परिचालन संबंधी चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान रेलवे यार्ड में सुरक्षित कार्य संस्कृति विकसित करने तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करने पर विशेष भी जोर दिया गया। मौके पर एसएस दीपक कुमार ने कहा कि रेलवे परिचालन की सफलता में शंटिंग कार्य की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यार्ड में ट्रेनों और कोचों की सुरक्षित आवाजाही, समयबद्ध संचालन तथा बेहतर समन्वय से ही रेल सेवाओं को सुचारु रखा जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा नियमों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.