मुंगेर, मार्च 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के सीनियर डीएसओ ताराचंद्र ने रविवार को जमालपुर स्टेशन के यार्ड परिसर में आयोजित शंटिंग मेला कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षा व सतर्कता का कड़ा संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शंटिंग कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सतर्कता ही सुरक्षित रेल परिचालन की कुंजी है। सीनियर डीएसओ ने स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार के साथ यार्ड का निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित रेल कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ट्रेनों के समय पर परिचालन, ट्रैक मेंटेनेंस, शंटिंग के दौरान समन्वय और सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना सतर्कता और जागरूकता के शंटिंग करना सीधे तौर पर दुर्घटनाओं को आमंत्रण देना है। उन्होंने निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.