नई दिल्ली, अगस्त 31 -- किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित हो रहा शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन मौजूदा समय के हिसाब से बहुत महत्वपूर्ण है। एससीओ की यह 25वीं वर्षगांठ और 26वां सम्मेलन पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहा है। इस संगठन में शामिल 10 महत्वपूर्ण देशों के नेताओं के सम्मेलन से कुछ बड़ी उम्मीदें हैं। सम्मेलन में रूस, चीन, भारत, ईरान और पाकिस्तान जैसे देशों का साथ मायने रखता है। इसके अलावा बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान इस संगठन में शामिल हैं। एकाध अपवाद को छोड़ दें, तो ये देश आपसी रणनीतिक गठजोड़ को मजबूत करना चाहते हैं। वैसे, इस सम्मेलन में भारत के तीन महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं- भारत की सुरक्षा, कनेक्टिविटी और अवसर संबंधी प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालना। एससीओ जब बना था, तब बड़ी उम्मीद थी कि यह संगठ...