वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी (काशी) के अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी सूरज यादव ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। चीन में आयोजित एससीओ मेम्बर स्टेट्स वुशु सांडा टूर्नामेंट (शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन वुशु चैंपियनशिप) में सूरज यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पोडियम पर तिरंगा लहराकर सूरज ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...