देहरादून, सितम्बर 29 -- Badrinath DJ Row: बदरीनाथ धाम परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विवाद के बीच धर्मस्व एवं उत्तराखंड पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने खामोशी तोड़ी। मीडिया को जारी बयान में महाराज ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैला रहे हैं कि श्री बदरीनाथ धाम में संगीत नृत्य या सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिबंधित है। यह बात सरासर गलत और तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि धाम के अंदर शंख नहीं बजाया जाता, क्योंकि ऐसी मान्यता है कि शंख में जानवर की हड्डी है। सतपाल महाराज के इस बयान पर चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत ने महाराज को शास्त्र पढ़ने की सलाह दी है। बकौल महाराज, कपाट खुलने के पावन अवसर पर स्वयं सेना का बैंड धार्मिक धुनों और मंगल संगीत की प्रस्तुति देता है। बदरीनाथ में संगीत के माध्यम से ही ईश्वर की स्तुति होती है। पूर्व में भी धाम में सांस्...