सिमडेगा, जुलाई 1 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रानीकोड़ा के पास शंख नदी में डूबने से दुमकी गिरजा टोली निवासी बेनिदिक लकड़ा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेनिदिक लकड़ा मंगलवार सुबह घर से टहलने निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की। लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह स्कूली बच्चों ने शंख नदी में शव देखा। जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने उसकी पहचान बेनिदिक लकड़ा के रूप में की। सूचना मिलने पर ठेठईटांगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र अबनेजर लकड़ा के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...