शंखा में अनियंत्रित होकर वाहन पलटा
पलामू, मई 26 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के रेहला थाने के शंखा गांव के समीप एनएच- 39 फोर लेन पर एक स्कोर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर मंगलवार को पलट गई। इस दुर्घटना में कार चालक गभीर रूप से घायल हो गया है। कार में बैठे चालक के परिवार के तीन सदस्य को मामूली चोट लगी है। घायल व्यक्ति पीर मोहम्मद अंसारी विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कोशियार गांव के रहने वाले है। घायल पीरमोहम्मद अंसारी को उनके परिजनों ने उन्हें विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- नोनीहाट में खड़े हाइपा से टेंपो की टक्कर, महिला समेत दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.