शंखपाल लोहाघाट में दिखे दो गुलदार साथ
चम्पावत, मई 30 -- जगदीश, लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के शंखपाल के समीप शनिवार सुबह दो गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई। छतोली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह पंवार ने बताया कि वह सुबह अपने गांव से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शंखपाल के पास पैदल मार्ग पर दो गुलदार बैठे दिखाई दिए। उन्होंने शोर मचाया तो दोनों गुलदार जंगल की ओर भाग गए। बताया कि कहा कि क्षेत्र में वन्यजीवों की दहशत बढ रही है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा (ट्रैप) लगाने की मांग की है, ताकि लोगों की जान-माल को खतरा न रहे। यह भी पढ़ें- शंखपाल लोहाघाट में दिखे दो गुलदार साथ रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने लोगों से सुबह-शाम आवागमन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.