प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन की ओर से बुधवार को बांग्ला नववर्ष पोएला बैशाख का स्वागत व अभिनंदन समारोह हुआ। प्रयाग संगीत समिति में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्रालय के पीआरओ विंग कमांडर देबार्थ धर, एसोसिशन के अध्यक्ष डॉ. असीम मुखर्जी व सचिव शंकर चटर्जी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नववर्ष का स्वागत शंखनाद से करते हुए मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप व नकद पुरस्कार से प्रदान किया गया।वर्ष 2025 में आईपीएम स्कूल में 98 फीसदी अंक हासिल करने वाली दसवीं की छात्रा अनुष्का सेनगुप्ता को बीके नियोगी मेमोरियल कैश अवार्ड प्रदान किया गया। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा आंचल सिंह को चंदना बनर्जी मेमोरियल अवार्ड दिया गया तो ब्रिगेडियर पीएल चटर्जी मेमोरियल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.