बलिया, फरवरी 24 -- रसड़ा (बलिया)। क्षेत्र के सुल्तानीपुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय नव कुंडीय सहस्र चंडी महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को देर शाम भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, हर-हर महादेव व दीपों की रोशनी से पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। गंगा आरती में श्रद्धालुओं में अति उत्साह देखने को मिला। गंगा आरती के बाद अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका पंडित गौरांगी गौरी ने कहा कि श्रीरामचरित मानस के श्रवण मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। मनुष्य मुक्तिधाम को प्राप्त कर लेता है। कथा तो जगदीश की होती है, मनुष्य की तो व्यथा होती है। इसलिए सारी बाधाओं को दूर करने के लिए रामचरितमानस का अध्ययन बहुत जरूरी है।बउन्होंने कहा कि रामचरितमानस एक दुर्लभ ग्रंथ है। इसके हर चौपाई व दोहे एक मंत्र है।प्रत्येक मंत्र की सिद्धि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.