बिहारशरीफ, मई 17 -- शंखनाद: देव आह्वान व ध्वजारोहण के साथ मलमास मेले का हुआ आगाज श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में न हो कोई कोताही : सम्राट मेले में आने वाले श्रद्धालु अच्छी यादें लेकर जाएं, अधिकारी इसका रखें पूरा ध्यान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन संतों के सानिध्य में ब्रह्मकुंड परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फहराई धर्म ध्वजा पहले दिन करीब एक लाख लोगों ने लगायी आस्था की डुबकी फोटो अलग से राजगीर, हिन्दुस्तान टीम। कुंड परिसर में 33 कोटि देवी-देवताओं के आह्वान और ध्वजारोहण के साथ ही विश्व के इकलौते मलमास मेले का रविवार से विधिवत आगाज हो गया। हर तीन साल पर लगने वाले इस मेले के लिए वैदिक मंत्रोच्चार जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी वासुदेवाचार्य श्री भास्कर समेत प्रमुख संतों के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ...