अयोध्या, जनवरी 10 -- अयोध्या, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अयोध्या धाम में 12 जनवरी को प्रथम आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। महानगर की सीमा सहादतगंज पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव की अगुवाई में स्वागत किया जाएगा। निषादराज चौराहे पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत शंखध्वनि और 501 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन के बीच किया जाएगा। मार्ग की दोनों पटरियों पर 501 मीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर पुष्पवर्षा की जाएगी। बस स्टेशन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय 'बादल' के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां अवधी लोकसंगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.