शंकोसाई रोड नंबर-2 शीतला मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा 18 से
जमशेदपुर, मई 16 -- श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन श्रीश्री शीतला मंदिर शंकोसाई रोड नंबर-2 मानगो-डिमना रोड में होने जा रहा है। वृंदावन निवासी आचार्य राघवेन्द्र जी महाराज कथा सुनाएंगे। श्रीश्री शीतला मंदिर कमेटी ने इसका आयोजन किया है। कार्यक्रम के तहत 18 मई की सुबह सात बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा के लिए महिलाएं निकलेंगीं और स्वर्णरेखा नदी से जल कलश में भरकर वापस लौटेंगीं। कथा की शुरुआत उसी दिन अपराह्न 3 बजे से होगी जो 24 मई तक चलेगी। 25 मई को पूर्णाहुति और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मझौंवा में श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ 20 से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.