कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय प्रभारी शंकर लाल लोधी 19 अगस्त को पहली बार कानपुर आ रहे हैं। वह क्षेत्रीय दफ्तर में जनप्रतिनिधियों, जिला एवं क्षेत्र संगठन, मोर्चा और अन्य से अलग-अलग बैठकें करेंगे। शंकर लाल लोधी बैठकों में संगठन की भावी योजनाओं, आयोजनों की चर्चा के साथ ही पार्टी मिशन-2027 फतह का गुरुमंत्र भी देंगे। जाजमऊ से पार्टी दफ्तर नौबस्ता तक शंकर लाल का 19 स्थानों पर अलग-अलग स्वागत होगा। शंकर लाल लोधी के स्वागत और बैठकों को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने भाजपा उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण और कानपुर देहात के जिला अध्यक्षों, जिला महामंत्रियों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों के साथ बैठक की। यहां किरण निषाद, आनंद सिंह, अनीता गुप्ता, पूनम द्विव...