रुद्रपुर, मार्च 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेट्रोपोलिस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर शंकर सिंह पटवाल ने निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र शाही को 107 मतों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं पीयूष भाटिया उपाध्यक्ष, पूनम वर्मा सचिव और जितेन्द्र सिंह उर्फ जीवन कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए। एसोसिएशन के कम्युनिटी हॉल में संपन्न कराए गए चुनाव में अध्यक्ष पद पर शंकर सिंह पटवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान अध्यक्ष देवेन्द्र शाही को 107 मतों से परास्त किया। शंकर सिंह पटवाल को 286 मत और देवेन्द्र शाही को 179 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर पीयूष भाटिया ने विक्रांत फुटेला को 139 मतों से पराजित किया। भाटिया को 301 मत और विक्रांत को 162 मत मिले। सचिव पद पर पूनम वर्मा ने राजीव भटनागर को 123 मतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.