रामगढ़, जून 10 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित शंकर शंभू शिवालय, नेहरू रोड, रामगढ़ कैंट में बुधवार को सहिया दीदी के चयन हेतु आमसभा हुआ। इस अवसर पर बंगाली टोला की सैंकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में ज्योति देवी को सर्वसम्मति से सहिया दीदी मनोनीत किया गया। चुनाव पदाधिकारी उर्मिला कुमारी, आरती देवी, देवेन्द्र राम एवं देवव्रत बैठा की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।

महिलाओं का समर्थन बंगाली टोला की महिलाओं ने एक स्वर में ज्योति देवी के नाम का प्रस्ताव रखा एवं अपना पूर्ण समर्थन दिया। किसी भी प्रकार का मतदान नहीं कराया गया, बल्कि सभी ने सर्वसम्मति से ज्योति देवी को अपना प्रतिनिधि चुना। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सहिया दीदी ज्योति देवी ने कहा कि वे वार्ड की सभी महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए समर्पित भाव ...