रुडकी, अप्रैल 23 -- रुड़की, संवाददाता। शंकर मठ आश्रम से चोरों ने हजारों की नगदी और चार घंटे चोरी कर लिए। आहट होने पर आश्रम में सो रहे कर्मचारियों के शोर मचाने पर चोर फरार हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के टोडा एहतमाल गांव स्थित शंकर मठ आश्रम के प्रबंधक स्वामी सिंधु सागर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात उनके आश्रम में चोर घुस आए। चोरों ने आश्रम से तीन हजार की नगदी, चार घंटे, बर्तन आदि सामान चोरी कर लिया है। आश्रम के कर्मचारियों के जागने पर मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- टिहरी नगर स्थित मंदिर से नकदी और कलश चोरी उन्होंने बताया कि घटना के दौरान वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आश्रम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.