भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जोगसर थाना क्षेत्र के शंकर टॉकीज चौक दीपनगर में किराए के मकान में रहने वाली छात्रा 22 साल की सुलेखा कुमारी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार की देर शाम युवती का शव कमरे में फंदे से लटका बरामद किया गया। वह लोदीपुर के तहबलपुर की रहने वाली थी। सूचना मिलने पर जोगसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवती के परिजन का इंतजार किया जा रहा था। उसी मकान में रहने वाली अन्य रेंटर ने बताया कि उसके बेसिन में पानी नहीं आ रहा था। उसी को लेकर बात करने के लिए ऊपर गई तो देखा कि युवती के कमरे का दरवाजा सटा हुआ था। उसके दरवाजे को खोला तो देखा कि वह दुपट्टे से बने फंदे में लटक रही थी। उसके बाद उसने मकान मालिक सहित अन्य लोगों को बुलाया। उसके शव को फंदे से नीचे उतारा गया।रेंटर डिंपल ने बताया कि सुलेखा कहीं का...