शंकराचार्य से भक्तों में आशीर्वाद लेने की बनी रही होड़
आदित्यपुर, जुलाई 3 -- चांडिल। ज्योर्तिमठ बद्रिकाश्रम शंकराचार्य जगदगुरु वासुदेवानंद सरस्वती गुरुवार को चांडिल साधुबांध मठ और चौका पहुंचे। जहां भक्तों ने फूल बिछाकर उनका जोरदार स्वागत किया। शंकराचार्य की एक झलक देखने एवं उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में होड़ बनी रही। मठ पहुंचने पर जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती ने शंकराचार्य जी का मंत्रोच्चारण एवं शंखनाद के साथ स्वागत किया। इस मौके पर महंत विद्यानंद सरस्वती, महंत इंद्रानंद सरस्वती समेत काफी संख्या में भक्तगण मौजूद थे। चांडिल के बाद शंकराचार्य देवघर के लिए रवाना हो गए। लंबे अरसे बाद शंकराचार्य के चांडिल पहुंचने पर लोगों में उत्सुकता थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.