रुद्रपुर, जनवरी 25 -- सितारगंज, संवाददाता। प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के साथ हुए दुर्व्यवहार और संतों के साथ मारपीट के विरोध में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौनी बाबा मंदिर परिसर में दो घंटे का मौन उपवास रखा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार पर धार्मिक संस्कृति और सनातन मूल्यों पर प्रहार का आरोप लगाते हुए कहा कि संत समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं और उनका सम्मान करना सरकार का दायित्व है। आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे देश की छवि धूमिल हो रही है। ममता रानी ने कहा कि भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, मण्डी के पूर्व चेयरमैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.