वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। भारत हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रयागराज में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरांद के साथ पुलिस द्वारा किया गया बर्ताव अनुचित है। सरकार को इस मामले में पुलिस पर कार्रवाई करनी चाहिए। गुरुवार को पराड़कर भवन में प्रेसवार्ता के दौरान महेंद्र मिश्रा ने कहा कि भारत सरकार को देश में एक पहचान पत्र की व्यवस्था लागू करनी चाहिए। जिससे अलग-अलग पहचान पत्रों की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार को यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि जनसुनवाई के लिए जो पोर्टल बनाए गए हैं, उनमें शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.