चित्रकूट, फरवरी 25 -- चित्रकूट। संवाददाता कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कर्वी पूजा साहू को सौंपा गया। जिसमें मांग की कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज एवं बटु बालकों के साथ प्रयागराज में हुई घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जाए। शंकराचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले की पृष्ठभूमि देखी जाए। सनातन धर्म और संतों के साथ न्याय किया जाए। इस दौरान रंजना बरातीलाल पांडेय, अवधेश करवरिया, शिवगुलाम वर्मा, चुनवाद प्रजापति, विजयमणि त्रिपाठी, सविता पाल, अतुल तिवारी, कामता विश्वकर्मा, रावेन्द्र सिंह पटेल, राजेश सिंह, विनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...