गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी, गोरखपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार के विरोध में मुखर रहने वाले संतों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर संतों को स्नान से रोका गया तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अब उन पर गंभीर आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...