सहारनपुर, फरवरी 25 -- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों पर दर्ज मुकदमों के विरोध में बुधवार को जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह राणा और महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में इकराम खान, सलीम मलिक, दुष्यंत राणा, सलमान, अनुज शर्मा, वतन सिंह राणा, उपमा सिंह, मौ. शाहनवाज, नितिन शर्मा, अक्षय चौधरी और संजय यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.