फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- शंकराचार्य के खिलाफ संगीन आरोपों में मुकदमा दर्ज किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। उन्होंने शंकराचार्य को भाजपा सरकार की शह पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। बुधवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के अपमान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय, दबरई पहुंचकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम अपना ज्ञापन सौंपा। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों को अपमानित करने और उनके विरुद्ध यौन शोषण की एफआईआर दर्ज कराने के विरोध में जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी जताई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.