प्रयागराज, जनवरी 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मंगलवार शाम माघ मेला में श्रद्धालुओं को दूध वितरित किया। माघ मेला भ्रमण के दौरान शंकराचार्य शिष्यों के साथ सेक्टर छह स्थित श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर के सामने पहुंचे। इस दौरान शिविर के सामने दूध वितरण किया जा रहा था। शंकराचार्य के पहुंचने पर शिविर संचालक संदीप यादव के साथ अन्य ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद कंप्यूटर बाबा के साथ शंकराचार्य के शिष्य श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव स्मृति सेवा संस्थान के शिविर में गए। शिष्यों ने शिविर में गायें मिलने की जानकारी शिष्यों ने शंकराचार्य को दी। इसी बीच शंकराचार्य ने वहां से आवागमन करने वाले को दू्ध वितरण करने लगे तो लोगों ने जयकारे के नारे लगाए। संदीप ने शंकराचार्...