चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- आनंदपुर, संवाददाता। द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज के दौरे को लेकर क्षेत्र में धार्मिक चेतना और सांस्कृतिक जागरण की नई लहर देखने को मिल रही है। आनंदपुर, मनोहरपुर प्रखंड और सिमडेगा जिले के सात गांवों में मंदिरों के जीर्णोद्धार व नव-निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं। अब इन मंदिरों का विधिवत उद्घाटन पूज्य शंकराचार्य जी के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा। इसे लेकर गांव-गांव में उत्सव जैसा वातावरण है। शंकराचार्य जी के द्वारा आनंदपुर प्रखंड के चिरोमाठा, बेड़ातुलुंडा, रूंगीकोचा और बुरूइन्चिंडा, मनोहरपुर प्रखंड के इचापीड़ तथा सिमडेगा जिले के टूनिया और डुमरिया सहित कुल सात गांवों में मंदिर उद्घाटन समारोह आयोजित होंगे। कई स्थानों पर अंतिम साज-सज्जा और रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गय...