हरिद्वार, अप्रैल 21 -- आदिगुरु शंकराचार्य की जयंती पर श्री अखंड परशुराम अखाड़े की ओर से शंकराचार्य चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। अखाड़े के सभी कार्यकर्ताओं ने आदिगुरु शंकराचार्य को नमन करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि आदि शंकराचार्य ने देश के चारों कोनों में मठ स्थापित कर भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। वे वेदों के प्रकांड विद्वान और महान समाज सुधारक थे, जिनके जीवन से आज भी प्रेरणा मिलती है। स्वामी कार्तिक महाराज और भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आदि शंकराचार्य का जीवन मानव सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। यह भी पढ़ें- भगवान आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर ऋषिकेश पहुंचे साधु-संत कार्यक्रम में सुनील प्रजापति, विनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.