बांदा, फरवरी 25 -- बांदा। शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज होने के बाद कांग्रेस ने उनको सम्मान दिलाने को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। कांग्रेस ने मांग की है कि शंकराचार्य के ऊपर किए जा रहे अत्याचार पर आप व्यक्तिगत रुचि लेकर शंकराचार्य जी को ससम्मान न्याय प्रदान करें। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा लें और सनातन धर्म की रक्षा करें। बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि सनातन संस्कृति के सर्वोच्च पद शंकराचार्य पद पर आसीन स्वामी अविमुक्तेश्ररानन्द सरस्वती जी को वर्तमान में जिस प्रकार से सत्ता मद में चूर योगी सरकार अपमानित करने में जुटी हुई है, उससे प्रदेश के जन-जन में भारी आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर माघ मास म...