हरदोई, फरवरी 25 -- हरदोई, संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज मुकदमें का विरोध किया। ज्ञापन जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डे के नेतृत्व में दिया गया। मुकदमे को फर्जी करार दिया गया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार संत समाज की आवाज दबाने और सनातन धर्म का अपमान करने का प्रयास कर रही है। शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध हैं। संगठन प्रभारी राजेंद्र वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई से आम जनमानस में गलत संदेश जाता है। यह द्वेषपूर्ण राजनीति भारतीय सनातन संस्कृति की गरिमा को प्रभावित करती है। अधिवक्ता समाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.