मुजफ्फर नगर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरनगर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में राजनीतिक और सामाजिक संगठनों आगे आ रहे है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी और क्रांतिसेना ने अलग-अलग प्रदर्शन कर शंकराचार्य के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को एक गहरी साजिश करार दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने मांग की कि शंकराचार्य के खिलाफ पॉक्सो प्रकरण की जांच पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सत्ता पक्ष सत्य की आवाज को दबाने का प्रयास कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.