अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एवं उनके शिष्यों के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की। इस संबंध में बुधवार को प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि शंकराचार्य का पद हिन्दू धर्म की प्राचीन, पवित्र एवं सर्वोच्च आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है। कांग्रेस का मानना है कि ऐसे में आरोपों की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं तथ्य आधारित होनी चाहिए। जांच में किसी भी राजनीतिक दबाव या पक्षपात से मुक्ति हो। पीड़ित एवं आरोपी दोनों पक्षों की सुनवाई सुनिश्चित की जाए। सभी प्रासंगिक साक्ष्यों (सीसीटीवी, कॉल डिटेल, गवाह आदि) की निष्पक्ष जांच हो। धार्मिक भावनाओं एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो त...