नई दिल्ली, फरवरी 27 -- उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी भी शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लेकर चल रहे विवादों पर कूद गई हैं। राघवी ने न केवल शंकराचार्य का पुरजोर समर्थन किया, बल्कि इस विवाद को सनातन परंपरा को कमजोर करने की एक गहरी साजिश करार दिया। राघवी कुमारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई से ठीक पहले अपनी बात रखते हुए कहा कि "शंकराचार्य का पद किसी व्यक्ति विशेष तक सीमित नहीं होता। यह चार वेदों की जीवित परंपरा का सबसे उच्च आध्यात्मिक स्थान है।" शंकराचार्य पर आशुतोष ब्रह्मचारी ने दो किशोरों का यौन शोषण करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। कोर्ट के निर्देश पर पिछले रविवार शंकराचार्य के खिलाफ प्रयागराज में एफआईआर भी दर्ज की गई थी। इसके बाद से मामला सुर्ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.