लखनऊ, जून 17 -- Ram Mandir News: लोकप्रिय कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने अयोध्या राम मंदिर के प्रबंधन से अफसरों को हटाकर उसकी व्यवस्था सरकार की पसंद के एक शंकराचार्य की अगुवाई में धर्मज्ञ लोगों के सनातन बोर्ड के हवाले करने की मांग की है। राम मंदिर से चढ़ावा की चोरी के आरोपों को लेकर देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर मंदिर का संचालन धर्मज्ञ लोगों के हाथों में होता तो कोई चोरी नहीं होती, क्योंकि उन्हें पता होता कि जो मंदिर का धन खाएगा, वो 60 हजार वर्षों तक मल का कीड़ा बनेगा। उन्होंने इस बात पर खेद जताया कि राम मंदिर बने अभी कुछ ही साल हुए हैं और इस तरह का विवाद पैदा हो गया है। देवकीनंदन ठाकुर ने मीडिया से कहा- 'हमें भगवान राम का मंदिर बनाए गिने-चुने कुछ दिन हुए हैं और हम इन विषयों में पड़ गए हैं। हम कहते थे कि सनातन बोर्ड बनाओ। आप मंदिर का अधिकारी ...