शंकराचार्य के कार्यक्रम में जेबकतरों ने उड़ाए 50 हजार
एटा, जून 11 -- बुधवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे लोगों की जेब पर जेबकतरों ने हाथ साफ कर दिया। दो लोगों की जेब से 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी पार कर दी गई। मामले में दो पीड़ित ने तहरीर दी है। बुधवार को थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अनिल कुमार पुत्र लायक सिंह धुमरी में आयोजित शंकराचार्य के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान जेबकतरे ने जेब में रखे 38 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने थाना जैथरा में जाकर तहरीर दी है। वहीं दूसरी घटना जैथरा स्थित आरएस कोल्ड स्टोर में हुई। यहां भी शंकराचार्य पर कार्यक्रम आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहल्ला नेहरूनगर निवासी विनोद उर्फ मधु गुप्ता भी आए थे। इनकी जेब से जेबकतरों ने 18 हजार 300 रुपये चोरी कर लिए। चर्चा है क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.