शंकराचार्य के आदर्शों पर चलने के लिए किया गया प्रेरित
बोकारो, अप्रैल 27 -- दसनाम गोस्वामी समाज, बोकारो जिला की ओर से तारमी चिरुडीह शिव मंदिर प्रांगण में आदि गुरु शंकराचार्य जयंती समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शुरुआत आदि गुरु शंकराचार्य की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर 51 महिला-पुरुष एवं बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने आदि गुरु शंकराचार्य एवं उनके अनुयायियों की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की, जिसे सभी ने काफी सराहा। अतिथियों ने शंकराचार्य जी के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों को अंगवस्त्र एवं हनुमान चालीसा भेंट कर सम्मानित किया गया। जीसी गिरि, ब्रजेश गिरि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.