उरई, फरवरी 25 -- उरई। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज होने से खफा कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। पीएम को भेजे गए ज्ञापन में कांग्रेस के लोगों ने कहा संत, महात्मा और शंकराचार्यों का भाजपा सरकार में अपमान हो रहा है। सरकार के इशारे पर थाने, कोतवालियों में रिपोर्ट दर्ज हो रही है। यह सरकार के लिए शर्म की बात है। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पार्टी के लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में शंकराचार्य के अपमान से नाराज होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। पीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद सेंगर ने कहा कल तक सिर्फ जनता ही सरकार के निशाने पर थी। अब तो शंकराचार्यों को टारगेट कर आवाज दबाई जा रही है। कांग्रेस संत, महात्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.