रिषिकेष, जनवरी 25 -- प्रयागराज में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेस ने आक्रोश जताया है। रविवार को कांग्रेसियों ने दुर्व्यवहार के विरोध में मौन उपवास रख कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से संतों का अपमान करने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग भी की। मां भद्रकाली माता मंदिर में मौन उपवास के दौरान पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने कहा कि शंकराचार्य केवल किसी एक संप्रदाय के नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरुओं में से एक हैं। उनके साथ हुआ दुर्व्यवहार न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि सनातन संस्कृति और भारतीय परंपराओं पर सीधा आघात है। भाजपा लगातार सनातन धर्म का अपमान कर रही है। आज देश में जितने भी कुकृत्य एवं बलात्कार हो रहे हैं, उनमें हर जगह बीजेपी के नेता एवं कार्यकर्ता सम्मिलित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.