शंकराचार्य का 76 वां जन्मोत्सव श्रद्धा से मना
अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या। श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य भारती तीर्थ महा शनिधानम का 76 वां जन्मोत्सव रामकोट स्थित शंकर मठ सुंदर सदन में धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर शंकराचार्य के दीर्घायु होने की कामना की गई। दोपहर में शुक्ल यजुर्वेद का वैदिकों ने पाठ किया गया । मंदिर के प्रबंधक सुशील पांडेय ने अतिथियों व वैदिकों का स्वागत किया। इस दौरान पुजारी अमित तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्र, अवनीश दीक्षित, वीरपाल, इशांत समेत श्रद्धालु मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.