नई दिल्ली, मार्च 11 -- Shankaracharya News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद राजधानी लखनऊ में आज गौरक्षा धर्मयुद्ध का शंखनाद करेंगे। इस दौरान गौरक्षा के लिए देशव्यापी रणनीति की घोषणा भी हो सकती है। राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित कांशीराम स्मृति उपवन के पास पासी किला चौराहे पर दोपहर 2:15 बजे गौ-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर हुई घटना के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगातार हमलावर शंकराचार्य को लखनऊ में आयोजन के लिए अनुमति तो मिली है लेकिन 26 शर्तें भी लगाई गई हैं। इसे लेकर शंकराचार्य भड़के भी हुए हैं। यहां तक कहा कि सरगम बजाने तो आए नहीं हैं। हमने कभी भड़काऊ भाषण नहीं दिया। फिर इस तरह की शर्तों को लादने का मतलब हमारी आवाज को बंद करने की कोशिश है।'मन की बात नहीं बोल सकते तो यहां क्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.