उन्नाव, फरवरी 25 -- उन्नाव। ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों को परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है। यह आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या के पुण्य अवसर पर पुलिस ने स्वामी व उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका। बटुकों की चोटी खींच कर उन्हें अपमानित करते हुए थाने में प्रताड़ित किया। अब अब शंकराचार्य व उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई। कहा कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में से एक है, जिसकी मान्यता एवं परंपरा ऐतिहासिक धार्मिक परिपाटी द्वारा निर्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.