जौनपुर, मई 18 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। गौ माता को राष्ट्रमाता और राजमाता घोषित करने की मांग को लेकर निकली ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ प्रतिष्ठा यात्रा का रविवार को ब्लॉक क्षेत्र में स्वागत किया गया। यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। ब्लॉक क्षेत्र में पहुंचने पर पट्टी नरेंद्रपुर, ईशापुर, सरपतहां मोड़, पिपरौल, गलगला शहीद, सूरापुर, सराय मोहिउद्दीनपुर और बड़ागांव समेत कई स्थानों पर भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। लोगों ने जयकारों के बीच शंकराचार्य का स्वागत किया। इससे पूर्व शनिवार देर शाम पिपरौल स्थित शारदा पब्लिक स्कूल परिसर में श्रद्धालुओं ने शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के आयोजक सुरेश मिश्र और दिनेश मिश्र के आवास पर नवनिर्मित भव...