जहानाबाद, जनवरी 22 -- जहानाबाद, निज संवाददाता जिला कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जिस तरह से प्रयागराज कुंभ मेला में देश के प्रतिष्ठित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को अपमानित किया है उससे यह साबित हो गया है कि ये सिर्फ सनातन का ढोंग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाकर वोट की राजनीत करती है। प्रयागराज में जिस तरह से शंकराचार्य और उनके समर्थक को प्रशासन के द्वारा मारपीट किया गया। उससे हिन्दू धर्म शर्मसार हो गया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का यह अपमान कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। कांग्रेस पार्टी इस अपमान के लिए हर लड़ाई लड़ेंगे और भाजपा को बेनकाब करेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.