गाजीपुर, फरवरी 25 -- गाजीपुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुकदमा वापस लेने की मांग उठाई। धरने को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने आरोप लगाया कि शंकराचार्य को गंगा स्नान से रोका गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से सनातन धर्म को मानने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। कांग्रेस नेताओं ने संबंधित अधिकारियों पर धर्मगुरुओं के अपमान का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पार्टी ने दर्ज मुकदमे को फर्जी बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.