बिजनौर, फरवरी 26 -- जिला कांग्रेस कमेटी बिजनौर ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में आवाज उठाते हुए केंद्र सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य एवं उनके शिष्यों के साथ प्रयागराज में हुए व्यवहार से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी पूर्व मंत्री ओमवती के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की नीतियों के विरुद्ध मुखर होकर अपनी बात रखने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि माघ मेला के दौरान मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.