बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती। जीआईसी के मैदान पर रविवार को सनातन धर्म संवाद का आयोजन किया गया है। इस धर्म संवाद को ज्योतिषमठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती संबोधित करेंगे। आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जीआईसी के मैदान को भगवा रंग में सजाया गया है। भव्य पंडाल में श्रद्धालुओं के बैठने व धर्म संवाद में भाग लेने की व्यवस्था की गई है। आयोजक समिति के प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि सनातन धर्म संवाद 29 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे से होगा। इस अवसर पर धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर विशेष उद्बोधन वक्ताओं के होंगे। धर्म संवाद का उद्देश्य जनमानस को धर्म के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आयोजक संस्था राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने बैठक व संपर्क कर श्रद्धालुओं से अधिक स...